भौतिक जगत ,भौतिक क्या है ? विज्ञान क्या है ? वैज्ञानिक विधि क्या है ? क्लास 11

 भौतिकी क्या है ?


भौतिकी समझने से पहले विज्ञान (science) क्या है ? ये समझना उचित होगा.


विज्ञान (science) :-  


अंग्रेजी भाषा के शब्द साइंस (science) का उद्भव लैटिन भाषा के शब्द सिंटिया (scientia) से हुआ है, जिसका अर्थ होता है 'जानना' । 


संस्कृत भाषा में 'विज्ञान' कहा जाता है । और अरबी भाषा में 'इल्म' कहा जाता है ।


इन सभी का मतलब "ज्ञान" होता है ।


विज्ञान कितना पुराना है ?


विज्ञान बहुत पुराना है . जब से इंसान का जन्म हुआ है लगभग तभी से विज्ञान है। 


जब से इंसान में समझ आया है तब से कुछ न कुछ जानने की इच्छा रही है । ये जानने की इच्छा ही विज्ञान है ।


विज्ञान क्या है ?


प्राकृतिक घटनाओं को नियम के अनुसार विस्तार से जानना और इस जानकारी के आधार  से भविष्य के बारे में भी जानकारी प्रदान करना विज्ञान है ।


प्राकृतिक घटना :- अपने अगल-बगल अपने आप घटने वाली घटना प्राकृतिक घटना कहलाती है । जैसे :-जमीन पर फिसलना (क्यों फिसला ), जंगल में अपने आप आग लगना , पौधे का वृद्धि , आदमी का वृद्धि इत्यादि ।


वैज्ञानिक विधि क्या है ?


जब कोई प्राकृतिक घटना को एक विधि (नियम ) के द्वारा जाँच -परखा जाता है तो इस विधि को वैज्ञानिक विधि कहा जाता है ।


वैज्ञानिक विधि में प्रयोग होने वाले शब्द 


  • व्यवस्थित प्रक्षेण

  • नियंत्रित प्रयोग

  • गुणात्मक तथा मात्रात्मक विवेचना

  • गणितीय प्रतिरूपण

  • भविष्य कथन 


निराधार कल्पना का भी विज्ञान में स्थान है , लेकिन इस निराधार कल्पना को वैज्ञानिक योग्य बनाने के लिए वैज्ञानिक विधि से सत्यापित करना पड़ता है ।



प्राकृतिक विज्ञान :- 


जो कोई भी चीज़ की उत्पति स्वयं होता है वह प्रकृति कहलाता है । 


प्राकृतिक घटनाएं भी होती है । आमजीवन  में कुछ घटना खुद-ब-खुद होती रहती है । वह प्राकृतिक घटनाएं कहलाती है ।


विज्ञान में प्रकृति चीजो का अध्ययन किया जाता है । 


जैसे प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन भौतिक विज्ञान कहलाता है ।


प्राकृतिक में जीवों का अध्ययन जीव विज्ञान कहलाता है ।

किसी पदार्थ के अणु-परमाणु का अध्ययन रसायन विज्ञान कहलाता है ।


भौतिक विज्ञान

इस विज्ञान में भौतिक चीजों के बारे में अध्ययन किया जाता है ।


भौतिक विज्ञान में क्या -क्या अध्ययन किया जाता है ?


मूल रूप से इसके दो रुचिकर प्रभाव क्षेत्र है - स्थूल तथा सूक्ष्म ।


स्थूल (बड़ा):- इसमें प्रयोगशाला, पार्थिव (पृथ्वी) तथा खगोलीय स्तर की परिघटनाएं सम्मानित होती है ।


इसमें यांत्रिक, वैद्युत गतिकी , प्रकाशिकी तथा उष्मागतिकी विषय भी सम्मिलित है ।


सूक्ष्म :- इस क्षेत्र के अंतर्गत परमाण्वीय ,आण्विक, तथा नाभिकीय परिघटनाएं आती है ।


यांत्रिकी (Mechanics)


भौतिकी की एक शाखा है ,इसमें दो पिंडों(वस्तुओं) बल लगाने या विस्थापित (एक जगह से दूसरे जगह) करने पर उनके व्यवहार का अध्ययन करती ।


वैद्युत गतिकी


इसमें विद्युत की गति के बारे में विस्तार से अध्ययन किया जाता है ।


प्रकाशिकी (optics)


प्रकाश की प्रकृति और उसके गुणों के अध्ययन से संबंधित विज्ञान है। 


उष्मागतिकी


इसके अन्तर्गत ऊर्जा का कार्य और उष्मा में रूपान्तरण, तथा इसका तापमान और दाब जैसे स्थूल चरों से सम्बन्ध का अध्ययन किया जाता है। इसमें ताप, दाब तथा आयतन का सम्बन्ध भी समझा जाता है।


प्रकृति में मूल बल


गुरुत्वाकर्षण बल :-


गुरुत्वाकर्षण बल किन्हीं दो पिंडों के बीच उनके द्रव्यमानों के कारण लगने वाला आकर्षण बल है । 








Post a Comment

0 Comments