Today current affairs in Hindi (11 sep 2022)

आज है 11 सिंतबर 2022। आज के करंट अफेयर्स में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य है। जिसको मैंने नीचे लिस्ट कर दिया है। यह खास कर UPSC की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए है। वैसे इससे दूसरे प्रतियोगिता परीक्षा में प्रश्न बनने के बहुत ज्यादा चांस है।


  • विश्‍व डेयरी सम्‍मेलन 2022 - सम्‍मेलन का विषय है - पोषण और आजीविका के लिए डेयरी। 
  • दुध उत्‍पादन में भारत वैसे भी पूरे विश्‍व में एक नम्‍बर पर है .
  • मारुति हाट - अरब सागर तट पर बनी 262 छोटी दुकानों के समूह ''मारुति हाट'' कहलाती है। 
  • भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई के अनुमान का उल्लेख करते हुए कहा कि 2047 में भारत, 350 से 450 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश होगा जिससे वह विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

श्‍वेत क्रांति

1970 के दशक में डॉक्‍टर वर्गीज कुरियन ने गुजरात के एक छोटे से शहर आणंद को देश के दूध के कटोरे में परिवर्तित कर दिया। उन्‍होंने देश को दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्वेत क्रांति की शुरूआत की जिसे ऑपरेशन फ्लड भी कहा गया। 

आणंद मॉडल की अपार सफलता को बड़ी सराहना मिली और 1965 में डॉक्‍टर कुरियन के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का गठन हुआ। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने डॉक्‍टर कुरियन से आणंद मॉडल को पूरे देश में दोहराने के लिए कहा था।

डॉक्‍टर कुरियन ने कई वर्षों तक सहकारी संस्थागत व्यवस्था के माध्यम से भारत में दूध और अन्य कृषि उत्पादों के उत्पादन, खरीद और विपणन में क्रांति ला दी। इसके साथ ही भारत दुनिया में नंबर एक दूध उत्पादक के रूप में प्रतिष्ठित हो गया।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, पंजाब और हरियाणा देश के प्रमुख दूध उत्पादक राज्य हैं। 

Post a Comment

0 Comments