आज है 10 सितम्बर 2022 तो चलिए आज का करंट अफेयर्स देखते हैं। ये करंट अफेयर्स UPSC और दूसरे राज्य स्तर परीक्षा के लिए महत्पूर्ण है। अगर आप पीडीऍफ़ में चाहते हैं तो वह भी मिल जायेगा।
Today current affairs (10 sep 2022)
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार दुनिया भर में एक साल में करीब 7.3 लाख लोग आत्महत्या कर लेते हैं। इसके अलावा करीब बीस लाख लोग आत्महत्या का प्रयास करते हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में छिहत्तर फीसद आत्महत्याएं निम्न और मध्यवर्ग वाले देशों के लोग करते हैं।
- लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और आत्महत्या की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से
- इसकी शुरुआत 2003 में ‘इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ सुसाइड प्रिवेंशन’ (IASP) द्वारा की गई थी, जिसे अब विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा मानसिक स्वास्थ्य फेडरेशन द्वारा सह-प्रायोजित किया जाता है।
- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के लिए WHO प्रतिवर्ष एक ‘थीम’ निर्धारित करता है। 2021-2023 के लिए त्रैवार्षिक विषय ‘क्रिएटिंग होप थ्रू एक्शन’ (कार्रवाई के माध्यम से आशा बनाना) निर्धारित है।
- 2025 तक TB (तपेदिक) उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने नि-क्षय टू प्वाइट जीरो पहल की भी शुरूआत की। नि-क्षय वेबपोर्टल है जो उपचाराधीन टीबी रोगियों को विभिन्न प्रकार का समर्थन उपलब्ध कराने के इच्छुक दानदाताओं के लिए मंच है।
भारत में वार्षिक लगभग 50 से 60 लाख मीट्रिक टन टूटे चावल का उत्पादन होता है। यह चावल मुख्य रूप से मुर्गियों को खिलाने और अन्य जानवरों के आहार के रूप में उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग एथेनॉल के उत्पादन के लिए भी किया जाता है, जिसकी पेट्रोल में मिलाने के लिए तेल विपणन कंपनियों को आपूर्ति की जाती है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-आई एम एफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जॉर्जीवा है।
लता जी ने अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर से संगीत सीखा। उन्होंने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों में गायन से की थी। उन्होंने कुछ फिल्मों में छोटे-छोटे रोल भी किए लेकिन उनका दिल गायन में था। 1949 में फिल्म महल के लिए आयेगा आनेवाला गीत के साथ उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। अगले कुछ दशकों में, उन्होंने लगभग सभी भारतीय भाषाओं में हजारों गाने गाए। लता जी को 1999 में राज्यसभा के लिए नामित किया गया। 1948 से 1987 के बीच इतिहास में सबसे अधिक दर्ज की गई कलाकार के रूप में वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हुई।
भूपेन हजारिका ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी गुवाहाटी से की थी। बाद में उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से छात्रवृत्ति प्राप्त की और अपनी पीएच.डी. मास कम्युनिकेशन में की। उन्होंने 1936 में अपने गुरु ज्योतिप्रसाद अग्रवाल और विष्णु प्रसाद राभा के साथ कोलकाता की यात्रा की और अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया। भूपेन हजारिका ने 1939 में फिल्म 'इंद्रमती' में दो गाने भी गाए। 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला गाना 'अग्निजुगोर फिरिंगोटी मोई' लिखा। इसके बाद 1967 से 72 तक, वह असम विधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने 'शकुंतला सुर', और प्रतिध्वनि जैसी कई पुरस्कार विजेता फिल्में भी बनाईं। उनके निर्देशन में 'लती-घाटी', 'चिक मिक बिजुली', 'जिसके लिए सूरज चमकता है' और 'मेरा धर्म मेरी मां' फिल्में शामिल हैं। उन्होंने 'आरोप', 'चमेली मेमसाब' और 'शिमाना पेरी' सहित कई असमिया और बांग्ला फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। 'एक पल' और 'रुदाली' सहित कई हिंदी फिल्मों के लिए भी उन्होंने संगीत दिया।
0 Comments